Election Results: पांच राज्यों के चुनाव के नतीज़े !

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरु हो गई है। सभी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं जहां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुक़ाबला माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के लिए यह चुनाव अपनी साख़ बचाने की है। जबकि दूसरा राज्य पंजाब है जहां हार और जीत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही के लिए भविष्य की राजनीति का सवाल है।
वहीं उत्तराखंड और गोवा उन महत्वपूर्ण राज्यों में शामिल है जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच टक्कर माना जा रहा था। हालांकि एग़्जिट पोल में उत्तराखंड और गोवा में दोनों ही में कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है लेकिन उत्तराखंड में कांटे की टक्कर बताई जा रही थी। हालांकि मणिपुर में विधायकों के पाला बदलने से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी, जो पार्टी के लिए सत्ता दोबारा पाने का सवाल है।
पांच राज्यों - पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 10 फरवरी से मतदान शुरु हुआ था और चरणबद्ध अलग-अलग राज्यों में 690 सीटों पर मतदान हुए। 7 मार्च को आख़िरी उत्तर प्रदेश के सातवें चरण के साथ 2022 के विधानसभाओं चुनावों के लिए मतदान समाप्त हुए थे। मणिपुर चुनाव दो चरणों में हुए थे - 28 फरवरी और 5 मार्च को, पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुए थे। उत्त प्रदेश के चुनाव में चार राजनीतिक दल सत्तारूढ़ भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों पर ध्यान देने वाली बात है। पंजाब में, लड़ाई कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और नवगठित किसानों की राजीनीतिक पार्टी संयुक्त संघर्ष पार्टी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से निकाले गए अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान में थे। गोवा में भी भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, आप और कांग्रेस के साथ बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मणिपुर में, भाजपा की लड़ाई मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के खिलाफ है जिसमें कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), फॉरवर्ड ब्लॉक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) शामिल हैं। उत्तराखंड में मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई देखी गई, यहां तक कि एक नए खिलाड़ी के रूप में, AAP, इस बार मैदान में शामिल हुई।
Also Read:

ताज़ा वीडियो