देश में बारिश और बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 400 से ऊपर पंहुचा

बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्य इस समय बुरी तरह से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित इन राज्यों में राहत और बचाव कार्य में सेना, नौसेना, वायु सेना, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।
इस साल की बारिश और बाढ़ में अब तक जहां 400 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं अभी भी कई लोग लापता हैं। केरल में जहां अब तक बारिश और बाढ़ से 104 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कर्नाटक में बारिश और बाढ़ से अब तक 62 लोगों की जान चली गई है।
इस बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी उफान पर है।

Several states continue to reel under #flood fury. Over 400 people have been reported killed and millions displaced from their homes. Watch this report pic.twitter.com/pNpJVgq5rC
— GoNews (@GoNews24x7) August 16, 2019
ताज़ा वीडियो