दुनियाभर में अबतक 7 करोड़ से ज़्यादा हुए कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 5.35 लाख आए नए केस
दुनिया के 218 देशों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सवा सात करोड़ के पार पहुंच गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

दुनिया के 218 देशों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सवा सात करोड़ के पार पहुंच गया है। कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पांच करोड़ 8 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं। कुल सात करोड़ में से दो करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है।
दुनिया में पिछले 24 घंटे में 5.35 लाख नए मामले सामने आए और 7,574 संक्रमितों की जान चली गई है। इससे पहले 4 दिसंबर को सबसे ज्यादा 6.94 लाख केस और 10 दिसंबर को सबसे ज्यादा 12,930 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है। बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद मैक्सिको, ब्राजील, इटली, रूस, यूके, पोलांड, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।
वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। सबसे ज़्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में ही बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 85 हजार से ज्यादा नए केस आए और 1,371 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में संक्रमितों की संख्या 99 लाख के क़रीब पहुँच गई है, यहां पिछले 24 घंटे में 27 हजार मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 21 हजार मामले दर्ज किए गए हैं।

- अमेरिका: केस- 16,735,332, मौत- 306,451
- भारत: केस- 9,884,716, मौत- 143,393
- ब्राजील: केस- 6,901,990, मौत- 181,419
- रूस: केस- 2,653,928, मौत- 46,941
- फ्रांस: केस- 2,376,852, मौत- 57,911
- यूके: केस- 1,849,403, मौत- 64,170
- इटली: केस- 1,843,712, मौत- 64,520
- टर्की: केस- 1,836,728, मौत- 16,417
- स्पेन: केस- 1,741,439, मौत- 47,624
- अर्जेंटीना: केस- 1,498,160, मौत- 40,766
ताज़ा वीडियो