भारत का व्यापार संकट: दुनिया के साथ भारत का व्यापार घाटे में; कैसे बनेंगे 'आत्मनिर्भर' ?
भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबसे पहले आयात कम करना होगा और अपना निर्यात बढ़ाना होगा...

भारत का नवंबर महीने में व्यापार घाटा ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। व्यापार घाटा 2021 के नवंबर महीने में तेज़ी से बढ़कर 23.3 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया जो पिछले साल के समान अवधि में करीब 10 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो अबतक दर्ज की गई मासिक सबसे बड़ा व्यापार घाटा है।
इससे पहले साल 2012 में भारत का व्यापार घाटा रेकॉर्ड उंचाई पर था जब देश में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ गए थे।
नवंबर महीने में भारत का आयात नवंबर 2021 में भारत का व्यापारिक आयात 53.15 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो नवंबर 2020 में 33.81 अरब डॉलर के मुक़ाबले 57.18 फीसदी ज़्यादा है। भारत का आयात मूख्य रूप से कच्चे तेल की (132.6 फीसदी) ख़रीद के बाद बढ़ी है। इनके अलावा नवंबर महीने में कोयले की ख़रीद 135.5 फीसदी रही और सोने की ख़रीद करीब 40 फीसदी रही।

ताज़ा वीडियो