सिलेंडर के बढ़े दाम के ख़िलाफ़ कांग्रेस का हल्ला बोल, बंगलुरू में कार्यकर्ता सड़कों पर

एलपीजी गैस सिलेंडर्स की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मास्क पहनकर गैस सिलेंडर, लकड़ियों और गैस चूल्हे के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
एलपीजी गैस सिलेंडर्स की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलपीजी गैस सिलेंडर्स की बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मास्क पहनकर गैस सिलेंडर, लकड़ियों और गैस चूल्हे के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
इससे पहले गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय के दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तेल कंपनियों ने बुधवार से गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।

ताज़ा वीडियो