भारत में ठंड का कहर! श्रीनगर में पारा -6 डिग्री; उत्तराखंड और राजस्थान के लिए अलर्ट जारी

by Sarfaroshi 1 year ago Views 2779

cold wave in india

उत्तर भारत भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में आ चुका है। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान में लोग ठंड से काप रहे हैं। कई राज्यों में न्यूनतम पारा 0 से नीचे खिसक गया है जबकि कुछ राज्यों में शनिवार को अब तक मौसम की सबसे सर्द दिन बताया जा रहा है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के आयानगर और रिज में पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह अब तक के मौसम का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 ठंड ने उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को राजस्थान के चूरू और इसके साथ सटे फतेहपुर सीकर में न्यूनतम कापमान क्रमशः माइनस 1.1 डिग्री और माइनस 3.3 डिग्री दर्ज किया दया। नागौर में भी रात को न्यूनतम पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस पर खिसक गया। राजस्थान में शुक्रवार रात को अधिकतम तामपान 13.5 डिग्री और 14.2 डिग्री सेल्सियस के बीच देखा गया। मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए आने वाले दिनों में भीषण शीतलहर का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। 

हरियाणा और पंजाब के भी कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। शनिवार की सुबह हरियाण के नरनौल में पारा 3 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पंजाब के अमृतसर में तापमान शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के नोव्गोंग में भी न्यूनतम पारा 4 डिग्री के आसपास रहा।

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 से 19 दिसंबर के बीच हल्की बारिश का अनुमान जताया है वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के लिए विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। शुक्रवार को उत्तराखंड के रानीचौरी, मुक्तेश्वर, मसूरी, पिथौरागढ़ और नई टिहरी में न्यूनतम तापमान क्रमशः -2.7, 0.2, 0.9, 0.9 और 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जम्मू-कश्मीर में भी बीती रात मौसम की सबसे ज़्यादा सर्द रात रही। वहां पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस जबकि पहलगाम में पारा माइनस 8.3 डिग्री रहा। न्यूनतम  तापमान के शून्य से कई डिग्री नीचे खिसकने कारण वाटर सप्लाइ जम गई और जल निकायो के किनारे जम गए।  

भारत में अभी ठंड का कहर जारी रह सकता है। आईएमडी ने अपनी बुलेटिन में पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़ में अगले तीन दिनों में पाला पड़ने की संभावना जताई है जबकि अंडमान और निकोबार के कई क्षेत्रों में 18-20 दिसंबर के बीच मध्यम बारिश और निकोबार में 19-20 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।

ताज़ा वीडियो