बजट 2020: इनकम टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, विपक्ष ने लगाया भ्रमित करने का आरोप

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इनकम टैक्स की दरों में बड़ा बदलाव किया है. सरकार का मानना है इन बदलावों से 5 लाख से 15 लाख तक की आमदनी वाले लोगो को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, विपक्ष सरकार पर आंकड़ों की बाज़ीगरी कर लोगो को भृमित करने का आरोप लगा रहा है।
सरकर ने इनकम टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है जिससे आम करदाता को राहत मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को दूसरा बजट पेश करते हुए बताया की अब 5 लाख से 7.5 लाख तक की आमदनी वाले लोगो को 10 फीसदी और 7.5 लाख से 10 लाख तक की आय वालो को 15 फीसदी कर देना होगा। पहले इन टैक्स स्लैबों की दर 20 फीसदी थी। इसके अलावा अब लोगों को 10 लाख से 12.5 लाख तक 20 फीसदी और 12.5 लाख से 15 लाख तक 25 फीसदी टैक्स भरना होगा। पहले इसकी दर 30 फीसदी थी। 15 लाख से अधिक की आय वाले लोगो को 30 फीसदी आयकर चुकाना होगा।
भारत में कुल 5 करोड़ 87 लाख करदाता है जिनमे 5 लाख से 15 लाख के स्लैब में 1 करोड़ 81 लाख करदाता है। इनसे पिछले वर्ष में 13 लाख 95 हज़ार 298 करोड़ की उगाही हुई है। सीतारमण ने बताया की टैक्स स्लैब में बदलाव से सरकार को 40 हज़ार करोड़ के राजस्व का घाटा होगा। मोटा मोटा कहे तो हर करदाता जिसकी आय 5 लाख से ज्यादा और 15 लाख से कम है, उसे 22 हज़ार 99 रुपए का फ़ायदा होगा। वीडियो देखिये सरकार ने टैक्स में मिली इस छूट को मिडिल क्लास के लिए उत्सव बताया और कहा की इससे सभी वर्गों का विकास होगा। दूसरी तरफ, विपक्ष ने सरकार पर आंकड़ों की बाज़ीगरी कर लोगो को भ्रमित करने का आरोप लगाया। आपको बता दे, नए टैक्स स्लैब वैकल्पिक है और उनका फ़ायदा आप तभी उठा सकते है जब आप कोई 80c, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स जैसे कोई टैक्स रिबेट नहीं ले रहे है।

ताज़ा वीडियो