2020 में दुनिया में 720 से 811 मिलियन लोग भूखे रहे: UN-FAO रिपोर्ट

दुनिया में खाद्य असुरक्षा का स्तर बढ़ने से वर्षों तक हुआ ग्रोथ रिवर्स मोड में आ गया है। पहले कोविड की वजह से इनकम और सप्लाई चेन बाधित हुआ। इससे पहले सामाजिक-आर्थिक परिस्थियों, प्राकृतिक ख़तरों, जलवायु परिवर्तन और अन्य कारकों से हंगर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी।
अब कोविड की वजह से दुनिया में खाद्य असुरक्षा में गंभीर वृद्धि दर्ज की गई है। इस वजह से लगभह हर देश में कमज़ोर परिवार प्रभावित हुए हैं और इसका प्रभाव इस साल के साथ अगले साल तक रहने की आशंका है।
‘दि स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन इन द वर्ल्ड 2021’ शीर्षक वाली UN-FAO की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2020 में दुनिया में 720 से 811 मिलियन लोगों को हंगर का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके 768 मिलियन तक पहुंचने के अनुमान लगाए जा रहे थे लेकिन सर्वे के बाद इसमें 118 मिलियन की बढ़ोत्तरी देखी गई। आंकड़े देखें तो यह साल 2019 की तुलना में लगभग 161 मिलियन ज़्यादा है।

ताज़ा वीडियो