Russia-Ukraine Conflict Day 16: रूस ने लगाया रासायनिक हथियारों का आरोप, मारियुपोल पर हमले जारी !

by GoNews Desk 1 year ago Views 28431

Russia-Ukraine Conflict Day 16: Russia alleges che
कल तुर्की में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई वार्ता के बाद संघर्ष को सुलझाने में विफल रहने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच सैन्य संघर्ष आज अपने 16वें दिन में प्रवेश कर गया है।

यूक्रेन के मारियुपोल पर रूस के हमले जारी, दोनों पक्षों ने नागरिकों को निकालने पर जोर दिया !


यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले जारी हैं, मारियुपोल के मेयर, वादिम बॉयचेंको ने कहा है कि मारियुपोल के 400,000 से अधिक लोग हर 30 मिनट में रूसी गोलाबारी का सामना कर रहे हैं।

कल, रूस ने मारियुपोल में एक अस्पताल पर हमले किए थे, जिसकी संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने निंदा की थी, हालांकि रूस ने इसका विरोध किया था और दावा किया था कि एक नव - नाज़ी संगठन, आज़ोव बटालियन से जुड़े यूक्रेनी राष्ट्रवादी वहां छिपे हुए थे।

रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच कल वार्ता हुई, तुर्की में बातचीत के दौरान, रूस के सर्गेई लावरोव ने कथित तौर पर अपने यूक्रेनी समकक्ष से कहा कि "मारियुपोल में एक अस्पताल पर लंबे समय से आज़ोव बटालियन का कब्जा है।"

कल 10 मार्च को मारियुपोल पर हुए हमलों में लगभग 17 लोग घायल हुए। 

पत्रकार ओल्गा टोकारियुक ने आज स्ट्राइक पर यह ट्वीट किया :

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सेना शहर पर बमबारी कर रही थी और शहर के नागरिकों को वह से दूर नहीं जाने देरी थी। मारियुपोल के मेयर बॉयचेंको ने कहा कि कीव की आधी से ज्यादा आबादी शहर छोड़ कर जा चुकी हैं। अनुमान के मुताबिक यूक्रेन के शरणार्थियों की संख्या अब 23 लाख तक पहुंच गई हैं। 

दूसरी ओर, यह भी दावा किया जारा है कि रूस नागरिकों को निकालने का प्रयास कर रहा है जबकि यूक्रेन के राष्ट्रवादी तत्व नागरिकों को जाने नहीं दे रहे हैं।

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने डोनबास के रूसी समर्थक क्षेत्र और यूक्रेन के अन्य हिस्सों से 2.2 लाख लोगों को निकाला है।

रूस ने कहा है कि वह कीव की मंजूरी के बिना भी यूक्रेन से नागरिकों को निकालना जारी रखेगा। National Defense Management Centre के प्रमुख रूसी कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िनत्सेव ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि वह कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्कोव और मारियुपोल छोड़ने वाले नागरिकों को "पूर्ण सुरक्षा की गारंटी" देते हैं। 
 
रूस ने अलगाववादी नियंत्रित डोनेट्स्क और मारियुपोल के बीच एक शहर वोल्नोवाखा पर कब्जा करने का भी दावा किया है, जहां 7 मार्च को युद्धविराम की घोषणा की गई थी। 

मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट इमेजेस के मुताबिक, एक रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर इकट्ठा होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन कीव के बाहर एक रूसी काफिले को रोकने के लिए लड़ रहा है क्योंकि उसकी सेना उसके आसपास के क्षेत्रों पर बमबारी कर रही है। 

 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कथित 'US Bioweapons Lab' पर यूएनएससी की बैठक की मांग की !

रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वित्त पोषित अपनी सीमाओं के पास प्रयोगशालाओं की खोज की है जहां रासायनिक और जैविक हथियारों पर प्रयोग किया जा रहा हैं, रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस मुद्दे पर एक बैठक के लिए कहा है हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस बात से इनकार किया है। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट किया है कि "हमारे देश पर न तो रासायनिक हथियार और न ही सामूहिक विनाश के हथियार विकसित किए जा रहे हैं"।

अमेरिका ने यह भी दावा किया है कि यह वास्तव में रूस है जो "सक्रिय रसायन और जैविक हथियार कार्यक्रम" संचालित कर रहा है। 

ताज़ा वीडियो