अक्टूबर में बिकी 17 लाख बंदूकें, किस बात से डरे अमेरिकी ?

by Rahul Gautam 2 years ago Views 7296

1.7 million guns sold in October, why are American
साल 2020 में अमेरिका में हथियारों की बिक्री ने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिकी संस्था नेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर तक ही इतने बंदूकें बिक चुकी है जितनी पिछली बार 2016 में बिकी थी जब रिकॉर्ड बना था।

जानकारों के मुताबिक इस वर्ष हथियारों की बिक्री में उछाल तब आया जब मार्च में कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया और USA दुनिया का सबसे संक्रमित देश बन गया। ऐसी भी तस्वीर सामने आई जब लोग लॉकडाउन से पहले खाने का सामान खरीदने गए और फिर हथियार खरीदने और उसके बाद घर लौटे।


नेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन के अनुसार 1 करोड़ 72 लाख बंदूक खरीदने वाले लोगों की पृष्ठभूमि की जांच पूरी हो चुकी है जिन्होंने इस वर्ष गन खरीदी है। अगर इसकी तुलना साल 2016 से करें जब रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई थी, उस साल 1 करोड़ 57 लाख हथियार खरीदने वालो की पृष्ठभूमि की जांच हुई थी।

पूरे अमेरिका में मार्च के बाद से हर महीने बंदूकों की मांग बढ़ी है और अकेले अक्टूबर में 17 लाख से अधिक हथियार खरीदने वालो की पृष्ठभूमि की जांच की गई, जोकि साल 2019 में इसी अवधि से लगभग 60% ज्यादा जाओ।

सबसे हैरानी वाली बात ये है जो 1 करोड़ 72 लाख बंदूके साल 2020 में बिकी है, उसमे से 50 लाख बंदूके ऐसे लोगो ने खरीदी है जिन्होंने जीवन में पहली बार गन खरीदी है। इसके पीछे कारण है अमेरिका के कई राज्यों में पुलिस बर्बरता के खिलाफ चल रहा 'ब्लैक लाइव मैटर' विरोध प्रदर्शन जिसमें कई बार हिंसा और लूटपाट की घटनाएँ सामने आई है और दूसरा है कोरोनावायरस।

छुट्टियों के मौसम में बंदूक की बिक्री और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है। नवंबर और दिसंबर हमेशा से बंदूको की बिक्री के लिए साल के सबसे व्यस्त महीने माने जाते है।

वैसे अमेरिका में गन कंट्रोल काफी बड़ा और संवेदनशील मुद्दा है क्योंकि अमेरिकी लोग हथियार को निजी आज़ादी के साथ जोड़कर देखते है। एक स्टडी के अनुसार औसतन हर 100 अमरीकी नागरिक के पास 120 बंदूके है। हाल में ही अमेरिका के कई सार्वजनिक स्थानों पर हुई गोलीबारी के बाद ये मांग भी तेज़ हुई है की अमेरिका में हथियार रखने पर सख्ती की जाए। हालांकि, इस वर्ष हथियारों की हो रही ज़बरदस्त बिक्री से लगता नहीं की ऐसा करना आसान होगा।

ताज़ा वीडियो