UP चुनाव से पहले होगा AAP और सपा का गठबंधन? केजरीवाल ने दिए संकेत

Public on: 25-Nov-2021 Views 2184

UP चुनाव से पहले होगा AAP और सपा का गठबंधन? केजरीवाल ने दिए संकेत

देश के सात राज्यों और केंद्र और शासित प्रदेशों में चुनाव होना है। इनमें खासकर यूपी पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। यूपी में राजनीतिक दल साठगाठ में लगे हुए हैं।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी खिलाड़ी मानी जा रही समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। बुधवार को आप विधायक संजय सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थे।

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों पार्टियां चुनाव में साथ लड़ सकती हैं। इस बीच केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात यूपी की राजनीति के बारे में थी। सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद कहा था कि यूपी में बीजेपी को हराने के लक्ष्य से लाभदायक मीटिंग हुई।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, “उत्तर प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के साथ सार्थक बैठक हुई। इसी तरह के मुद्दों पर चर्चा हुई। अखिलेश यादव जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उत्तर प्रदेश को भाजपा की तानाशाही से मुक्त करना है।” 

ताज़ा वीडियो