पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

Public on: 04-Dec-2021 Views 3226

 पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार थे और इस हफ्ते की शुरूआत में हालत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में दुआ को आईसीयू में रखा गया था।

वह कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान इंफेक्ट हुए थे और उनकी पत्नी और रेडियोलॉजिस्ट चिन्ना दुआ को संक्रमण हुआ था। उनकी पत्नी की बाद में मौत हो गई थी जबकि दुआ की हालत तब से ही बिगड़नी शुरू हो गई थी। उनकी बेटी बकुल और मल्लिका दुआ है जो कि पेशे से डॉक्टर और कॉमिक एक्टर हैं।

मल्लिका ने कहा था कि उनके पिता विनोद को अपनी पत्नी की मौत का सदमा पहुंचा था और वह उससे निकल नहीं पा रहे थे। बता दें कि विनोद दुआ ने अपने 47 साल के अपने जर्नलिज्म करियर में उन्होंने दूरदर्शन और NDTV जैसे मीडिया आउटलेट के साथ काम किया और तस्वीर-ए-हिंद, चुनव चुनौती, प्रतिदीन, पारख और कौन बनेगा मुख्यमंत्री जैसे शो किए।   

ताज़ा वीडियो