चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव फिर से जाएंगे जेल या होगी जमानत !

Public on: 15-Feb-2022 Views 1522

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव फिर से जाएंगे जेल या होगी जमानत !

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव क्या एक बार फिर से जेल जाएंगे या जमानत पर बाहर रहेंगे। इसका फैसला आज होगा। चारा घोटाला में डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। पेशी के लिए लालू प्रसाद यादव रांची पहुंच चुके हैं। 

रांची में सीबीआई अदालत चारा घोटाले मामले में अपना फैसला सुनाएगी जिसमें RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुख्य आरोपियों में से एक हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़े चार मामलों में पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं। वह डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे।

37.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से निकासी से जुड़े चाईबासा कोषागार मामले में लालू को पहली बार 2013 में दोषी ठहराया गया था। उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें उसी साल दिसंबर में जमानत दे दी थी। देवघर कोषागार से 89.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित दूसरे मामले में उन्हें 2017 में फिर से दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उन्हें 3.5 साल के लिए जेल भेज दिया गया।

 

ताज़ा वीडियो