क्लबहाउस एप पर मुस्लिम महिलाओं के ख़िलाफ़ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को की है।
मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गए लोगों में 19 वर्षीय आकाश, 21 वर्षीय जेशनव कक्कर जो बी.कॉम का छात्र है और एक अन्य की पहचान यश पाराशरी के रूप में हुई है जो क़ानून का छात्र है और पुलिस ने उन्हें फरीदाबाद से हिरासत में लिया है।
ANI के मुताबिक़ मुंबई पुलिस ने कहा, “क्लब हाउस एप चैट में महिलाओं के बारे में अभद्र और क्रूर बयान देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आकाश, जेष्णव और यश पाराशरी हैं।”
साइबर सेल ने एक महिला की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 295 (ए), 354 (ए), 354 (डी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है था।
ताज़ा वीडियो